पालक पनीर चना चाट (Palak paneer chana chaat recipe in Hindi)

पालक पनीर चना चाट (Palak paneer chana chaat recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले छोलों को रात भर पानी मे भिगो दें।और सुबह उन्हें साफ पानी से धोकर कुकर में 1/2 छोटा चम्मच नमक व पानी डालकर उबालें।मेरे पास चाट वाले छोटे छोले थे,मैंने वो उपयोग किये आप नार्मल छोले ले सकते हैं।
- 2
अब एक बर्तन में बेसन,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर,हींग,सूजी,नमक स्वादानुसार, अजवाइन और पानी मिलाकर पकौड़े का घोल तैयार करें।
- 3
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें और छोटे टुकड़ों में कटे हुए आलू और पनीर डालें।पनीर का थोड़ा पानी सूख जाए तक इन्हें भूनें।
- 4
अब उबले हुए छोले इसमें मिलायें और मिक्स करें। इसके बाद इसमें नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च,चाट मसाला,जीरा पाउडर और गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।2-3 मिनट धीमी आंच पर भूनें।गैस बंद करें।
- 5
इसके बाद पालक के पत्तों को धो लें और पहले से तैयार बेसन के घोल में एक-एक पत्ते को डालें।एक कड़ाही में तेल गरम करें और एक पत्ते में बेसन लपेटें।अब कढ़ाही में डालें और तलें।याद रहे एक-एक ही तलें इक्कट्ठे ना तलें।
- 6
अब एक बाउल में दही और दही मसाला मिक्स करें।
- 7
अब तैयार पालक पत्तों की पकौड़ी पर पहले दही लगाएं।उसके बाद हरी चटनी लगाएं।
- 8
इसके बाद इन पालक पत्तों के ऊपर छोले,पनीर का मसाला रखें।
- 9
अब इन तैयार पालक पत्तों को रोल करें और टूथपिक से सील करें।और मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें।एक बात का ध्यान रहे इन्हें बनाने के बाद तुरंत सर्व करें अन्यथा ये गीले होके नरम हो जाएंगे।
- 10
अब आप एक कढ़ाई में घी गरम करें और मूंगफली को भून लें।ठंडा होने पर चटनी की सारी सामग्री जार में डालकर पीस लें।
- 11
अब एक पैन में घी गरम करें और फिर उसमें मीठा नीम,सफेद तिल को चटकाएं।अब उसमे लाल मिर्च डालें और चटनी पर इसे डाल दें।अब आपकी चटनी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स