बिसी बेला भात अरांसिनी बॉल(bisi Bela bhat arancini ball recipe in hindi)

फ्युजन आफ साऊथ इंडियन एंड इटालियन फूड
#hamaripakshala
#टेकनीक
बिसी बेला भात अरांसिनी बॉल(bisi Bela bhat arancini ball recipe in hindi)
फ्युजन आफ साऊथ इंडियन एंड इटालियन फूड
#hamaripakshala
#टेकनीक
कुकिंग निर्देश
- 1
सब से पहले हम दाल और चावल को पका लेंगे 11/2गिलास पानी डालकर कुकर में एक सीटी आने तक ।
- 2
अब एक पैन में तेल गरम करें । अब इस में राई डालकर चटकने दें।
- 3
अब इस में कढीपत्ता, प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। जब तक कि प्याज भुन ना जाए।
- 4
अब इस में हल्दी, जीरा, कश्मीरी मिर्च,काजू और सांबर मसाला डालकर 1/2मिनट तक भूनें ।
- 5
अब इस में टमाटर और नमक डालकर अच्छे से भुनें । जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ दें।
- 6
अब इस में पके हुए दाल चावल डालकर अच्छे से मिलाएं और सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। ओर 2,3 मिनट तक भूनें ले।
- 7
अब इस में एक नींबू का रस डालकर मिलाएं।
- 8
अब इस को थोड़ा ठंडा होने दें।
- 9
चीज़, हरी मिर्च और धनिया को एक साथ मिला लें। ओर इनकी छोटी छोटी गोली बना लें।
- 10
अब हम 11/2चम्मच जो मिश्रण तैयार किया है वो लेंगे। हाथ से थोड़ा फैला कर उसमें चीज़ की गोली रखकर उसे की एक गेंद बना लें।
- 11
मैदा का घोल तैयार करें । मैदा, नमक,काली मिर्च और 1/2कप पानी मिलाकर घोल तैयार करें।
- 12
अब इस गेंद को मैदा के घोल में डुबोकर फिर ब्रेड क्रम में अच्छे से लपेट लें । ऐसे ही सब गेंद को तैयार कर लें।
- 13
अब तेल को गरम करने के लिए गैस पर रख दें। तेल में छोटी सी गोली डालकर देख ले ।गोली एक दम से तैर के ऊपर आ जाएं तो तेल हमारा सही गरम हैं।
- 14
अब हम मध्य गैस पर गेंदों को तलें गे। जब तक कि गेंद भूरी न हो जाए।
- 15
हमारी Bisi Bela bhat arancini ball तैयार है। इस टमाटर की चटपटी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
































कमैंट्स