शेजवान पनीर जलेबी

#Innovativekitchen
#ट्विस्ट आपने बहुत सारी मीठी जलेबी खायी होंगी पर ये एक अलग तरह की नमकीन जलेबी है । मैंने इसको चयनीज ट्विस्ट दिया है।
शेजवान पनीर जलेबी
#Innovativekitchen
#ट्विस्ट आपने बहुत सारी मीठी जलेबी खायी होंगी पर ये एक अलग तरह की नमकीन जलेबी है । मैंने इसको चयनीज ट्विस्ट दिया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
जलेबी बनाने की सामग्री एक प्लेट में ले कर मिला कर उसका आटा गूँथ ले । 1 घण्टे के लिए फ्रीज़ में सेट होने के लिए रख दे ।
- 2
उतनी देर सब्जी बनाने की त्यारी कर ले । एक कड़ाई में 2 चमच तेल गर्म करे । उसमे सारी कटी हुयी सब्जियां और लहसुन डाल कर अच्छे से 2 मिनट के लिए भुने । सब्जियां ज्यादा मत पकाये ।
- 3
अब उसमे सोया सॉस,शेजवान सॉस,कॉर्न फ्लोर डाल कर मिक्स करे । 2 मिनट इसे चलाते रहे । अब सब मसाले, नमक डाल कर पका ले । स्वादिष्ट सब्जी त्यार है ।
- 4
फ्रीज़ में से पनीर का आटा निकाले और छोटा सा पेड़ा ले । हाथों में हल्का सा तेल लगा कर इसे लम्बा सा बेल ले जैसा कि पिचर में दिखाया गया है ।अब इसे गोल घुमाते हुए जलेबी का आकार दे । इसी तरह सारी जलेबियाँ त्यार कर ले ।
- 5
अब एक पैन में 3 बड़े चमच तेल गर्म कर इन सारी जलेबियों को तल ले ।
- 6
एक प्लेट में पहले सब्जी डाले उसपर पनीर की क्रिस्प जलेबी रख कर गर्म गर्म परोसे । एक गाजर का फूल बना कर प्लेट सजाये ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स