ढोकला सुशी (Dhokla sushi recipe in Hindi)

#Fivespices
#ट्विस्ट
सुशी एक जापानी व्यंजन है। यहां मैंने जापानी और भारतीय व्यंजन को मिलाकर एक फ्यूजन रेसिपी बनायी है। ढोकला सुशी।
आप भी यह नया व्यंजन बनायें और अपने मित्रों को आश्चर्यचकित करें।

कुकिंग निर्देश
- 1
इडली के घोल में नमक, ईनो, तेल व दही डाल कर अच्छे से मिला लें।
- 2
अब एक चिकनी करी हुई थाली में घोल डालें व एकसार करके फैलायें।
- 3
अब स्टीमर में या कढाई में 3-4 मिनट स्टीम करें।
- 4
ठंडा होने पर स्टील के पैने चम्मच से अच्छे से ढोकला शीट को थाली से निकाल लें।
- 5
अब एक क्लिंग फिल्म लें, उसे चिकना कर लें व उस पर नारियल व तिल का मिश्रण फैलायें।
- 6
अब इस पर ढोकला शीट रखें। चीज़ स्प्रेड व लहसुन की चटनी मिला लें व उसे ढोकला शीट पर अच्छे से फैला कर लगायें।
- 7
अब शिमला मिर्च व टमाटर के टुकड़े इस पर लगायें।
- 8
अब क्लिंग फिल्म को रोल करें।
- 9
सुशी रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 10
मेयोनीज़,दही व वसाबी साॅस को मिलाकर तैयार वसाबी मेयो के साथ इस ढोकला सुशी को मजे लेकर खायें और खिलायें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स