कुट्टू के आटे की टिक्की चाट (Kuttu ke aate ki tikki chat recipe in Hindi)

#पूजा
इस रेसिपी मे मैने आलू की टिक्की बना कर उसे कुट्टू के आटे के घोल मे डिप कर फ्राई किया है। कुट्टू के आटे की टिक्की मेरे परिवार के सभी सदस्यों की पसंद है ।नवरात्रि के उपवास के दौरान फलाहार मे यह ना बने ऐसा कभी नही हुआ । आप भी एक बार जरूर बनाये इसका स्वाद भूल नही पायेंगे ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सब से पहले कुट्टू के आटे मे नमक डालकर पानी की सहायता से घोल बनाएंगे ।घोल ज्यादा पतला नही होना चाहिए ।
- 2
मूली को छील कर धोकर कद्दूकस कर लेंगे ।
- 3
अब उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लेंगे ।नमक, कटी हुई हरीमिर्च, अमचूर, जीरा पाउडर, हरा धनिया डाल कर अच्छी तरह मिला ले और स्मूथ मिक्सचर बना लेंगे ।
- 4
अब हाथो पर थोड़ा घी लगाए ।थोड़ा आलू का मिक्सचर लेकर टिक्की बनाए ।इसी तरह सारी टिकिया बना कर रख ले। कड़ाही मे घी गर्म करे और हर एक टिक्की को पहले कुट्टू के आटे के घोल मे डिप करें और फिर फ्राई करने के लिए गरम घी मे डाल दे।
- 5
एक तरफ से सुनहरी ब्राउन हो जाए तो पलट कर दूसरी तरफ से भी फ्राई कर ले ।ककुट्टू के आटे की खस्ता आलू टिक्की तैयार है ।चाहे तो आप इसे दही, चटनी के साथ गर्म गर्म ऐसे ही खा सकते है और चाहे तो चाट बना कर खाएं ।
- 6
चाट बनाने के लिए पहले टिकिया को प्लेट मे रख कर ऊपर दही डाले, मीठी चटनी डाले, कद्दूकस की हुई मूली डाले, जीरा पाउडर,डाल कर हरी मिर्च, हरा धनिया से गार्निश करे और सर्व करे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)