आलू मूली भाजी (Aloo Mooli bhaji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूली के पत्तों को काटकर अच्छी तरह धो लें. मूली को भी छीलकर काट लें और धो लें. अब इन्हे कुकर मे डालें साथ ही आलू भी डालें और 2 सीटी लगाकर उबाल लें. ज़ब कुकर की गैस निकल जाए तो इन्हे बाहर निकाल लें. और मूली और उसके पत्तों का पानी निचोड़ लें.
- 2
एक कड़ाही मे तेल गरम् करें उसमें जीरा और हींग डालकर तड़काये, बाद मे प्याज़, अदरक और हरी मिर्च दाल दें, अब इन्हे अच्छी तरह से हल्का भूरा होने तक भून लें.
- 3
ज़ब प्याज़ अच्छी तरह भून जाए तो इसमें, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह 1मिनट तक मसालों को भून लें, अब आलू, मूली और पत्तों को अच्छी तरह मैश करके डाल दें और सभी मसालों के साथ मिला दें.
- 4
ऊपर से अमचूर पाउडर डालें और मिलाए, 1 मिनट तक भाजी को भूनें, तैयार है आलू मूली भाजी. परांठे, या रोटी के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10974062








कमैंट्स