पंचमेल दाल (Panchmel Dal recipe in Hindi)

पंचमेल दाल (Panchmel Dal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सामग्री में बताई गई सभी दालों को साफ करके धो लें और 10 मिनट के लिए एक बर्तन में पानी डालकर भिगो दें.
एक कूकर में पानी डालकर उसमें पांचों दालें, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करके कूकर का ढक्कन लगाकर गैस पर तेज आंच पर रख दें. 3 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. उसके बाद 3 और सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें.
कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद उसे खोलकर दाल को एक बड़ी चम्मच से मैश करते हुए चलाएं. - 2
गैस पर एक फ्राई पैन में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें.
अब मध्यम आंच पर गर्म घी में राई, जीरा डालकर भूनें. फिर हींग, गरम मसाला पाउडर, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर फ्राई कर लें.
उसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. फिर टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक नरम होने तक पकाएं. - 3
पैन में पकी हई दाल डालकर मिक्स करें और 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक पंचमेल दाल तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स