मेथी पालक पनीर साग (Methi palak paneer saag recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक और मेथी को धो करके उबाल लेंगे और ठंडा करके पीस लेंगे
- 2
प्याज, हरी मिर्च,लहसुन और अदरक को पीस लेंगे, और टमाटर को भी पीस लेंगे
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे, तेजपत्ता डालकर खड़ी लाल मिर्च डालेंगे और अब पिसा हुआ प्याज लहसुन का पेस्ट डाल देंगे और 2 मिनट भूनेंगे
- 4
प्याज हल्का भून जाने के बाद उसमें हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,कसूरी मेथी डालकर के 2 मिनट चलाएंगे, अब टमाटर का पेस्ट भी मिला देंगे, 2 मिनट बाद पिसा हुआ मेथी और पालक का साग भी मिला देंगे
- 5
एक कप पानी डाल कर के साग को पकाएंगे, और स्वादानुसार नमक भी मिला देंगे
- 6
एक तवे या फ्राइंग पैन में एक चम्मच तेल डालकर के पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े फ्राई कर लेंगे, और फिर कढ़ाई वाले हरे भरे साग में मिला देंगे
- 7
हरा भरा मेथी और पालक पनीर साग तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11135604















कमैंट्स