कश्मीरी मटन बिरयानी (Kashmiri Mutton Biryani recipe in Hindi)

कश्मीरी मटन बिरयानी (Kashmiri Mutton Biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरी मिर्च और खड़े मसाले एक साथ रखेंगे, फिर सौंफ की पोटली बनाएंगे, साथ ही सौंफ पाउडर, सोंठ का पाउडर, जावित्री पाउडर तैयार करेंगे. साथ ही मटन को अच्छी तरह से साफ करके अलग प्लेट में रखेंगे.
- 2
दूसरी तरफ़ बासमती चावल को 15मीन के लिए भीगो के रख देंगे. अब एक प्रेशर कुकर में 2 चम्मच देसी घी लेंगे, उसने हरी मिर्च के साथ खड़े मसाले मिलाएंगे, साथ ही मटन को अदरख लहसुन के पेस्ट के साथ भूनेंगे, फिर नमक मिलाके 1गिलास पानी मिलाएंगे और मध्यम आंच पे 7 से 8 सीटी आने तक पकाएंगे.
- 3
दूसरी तरह एक नॉनस्टिक हांडी में 2 बड़े चम्मच देसी घी को गरम करेंगे, उसमे जीरा मिलायेंगे l,फिर पके हुए मटन को (पानी अलग रख के) डालेंगे. ऊपर से सभी पाउडर मसाले और दही को मिलायेंगे. अच्छी तरह मिक्स करेंगे.
- 4
जब सारा मसाला मिक्स हो जाये तब उसमे भीगे चावल और मटन का पानी मिलाएंगे, अच्छी तरह मिक्स करेंगे, थोड़ा नमक मिलाएंगे, फिर आवश्यकतानुसार पानी डालेंगे और 12 से 15मीन मध्यम आंच पे चावल पकने देंगे.
- 5
जब चावल पक जाये तो ऊपर से केसर वाला दूध, गुलाबजल और रंग, केवड़ा और हरी धनिया मिलाके 5मीन के लिए ढक के पकाएंगे. 5मीन बाद मिक्स करेंगे और गरम गरम मटन बिरयानी तैयार.
- 6
सर्व करे प्याज़ और दही के साथ.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (3)