आम नारियल पन्नाकोटा (Aam nariyal pannacota recipe in hindi)

आम नारियल पन्नाकोटा (Aam nariyal pannacota recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कटोरी में जिलेटिन और एक बड़ा चम्मच गरम पानी डालकर उसको घुलने तक अच्छे से मिलायेंगे।
- 2
अब एक पैन में क्रीम,चीनी,वैनिला एसेंस डालकर चीनी घुलने तक मिलायेगे।
- 3
अब इस जिलेटिन को आधा-आधा करके एक भाग में आम का पल्प पर डालकर मिलायेगे।
- 4
अब दूसरे भाग में नारियल दूध डालकर मिलायेगे।
- 5
अब पकी हुई आधी क्रीम को आम के पल्प में मिलायेगे।
- 6
और बचे हुए आधी क्रीम को नारियल के दूध वाले मिश्रण में मिलायेगे।
- 7
अब छोटे गिलास में नारियल के मिश्रण को आधा भरकर गिलास को थोड़ा टेढ़ा करके फ्रिज में 15-20 मिनट तक के लिए सेट होने के लिए रख देंगें।
- 8
फिर फ्रिज से निकालकर मैंगो क्रीम से गिलास को भर देंगे वापस फ्रिज में 15-20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख देंगे|
- 9
फिर फ्रिज से निकालकर आम के टुकड़े, चेरी, पोदीना के पत्ते डालकर सजाएंगे।
- 10
मनपसंद मोल्ड में आम का मिश्रण डाल कर फ्रिज में 15-20 मिनट तक सेट होने के लिए रख देंगे।
- 11
उसके बाद नारियल का दूध वाला मिश्रण डालकर 15-20 मिनट तक सेट होने के लिए रख देंगे ।
- 12
अब मोल्ड में से धीरे से मिश्रण को निकालकर आम के टुकड़े, चेरी,रंग बिरंगी सौंफ डाल कर सजायेगे|
- 13
फिर ठंडा ठंडा सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स