दाल और हरी मटर की बाटी (Dal aur hari matar ki bati recipe in Hindi)

दाल और हरी मटर की बाटी (Dal aur hari matar ki bati recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरी मिर्च टमाटर जीरा और अदरक को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लेंगे
- 2
अब सूजी और आटे को अच्छे से मिलाएंगे फिर उसमें अजवाइन नमक तेल डालकर मिलाएंगे
- 3
फिर उसमें आधी चम्मच मीठा सोडा डालकर अच्छे से मिलाएंगे फिर हल्का गुनगुने पानी से आटा को गुथकर 15.20 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे
- 4
जब तक हम एक कुकर में तीनों दाल को मिला कर धो कर रखेंगे फिर उसमें टमाटर हल्दी हरी मिर्च और नमक डाल कर दो सीटी आने तक पकाएंगे अब एक पैन में घी डालकर जीरा हींग लहसुन और प्याज को पकाकर दाल में तड़का लगाएंगे
- 5
अब अप्पम पैन गर्म होने देंगे तब तक गूथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोई बना लेंगे और अंगूठे से दबा देंगे अब अप्पम पैन में थोड़ा सा तेल लगाकर रख देंगे और धीमी आंच में ढक कर पकाएंगे जब एक तरफ सुनहरा हो जाएगा तो पलट कर उसको पकायेंगे जब दोनों तरफ पक जाएगा तो एक बर्तन में घी लेकर उस में डाल देंगे और दो-तीन मिनट रखने के बाद उसको एक प्लेट में निकाल लेंगे
- 6
गरम गरम दाल के साथ परोसेंगे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स