कुकिंग निर्देश
- 1
मूली को कद्दूकस कर लें नमक लगाकर 10मिनट के लिए रख देते हैं और हथेली से दबा कर निचोड़ करमूली के पानी को एक कटोरी में रख लें ।मूली के पत्तों को महीन महीन काट ले।
- 2
एक बाउल में आटा, नमक व एक चम्मच तेल डाल कर मिक्स कर लेते है उसके बाद मूली के पानी से आटा गूंद लेते हैं ।
- 3
निचोडी हुई मूली में नमक, हींग, मिर्ची, हरी मिर्च, अदरक, गर्म मसाला, काला नमक, बारीक कटे हुए मूली के पत्ते, हरी धनिया डालकर मिक्स कर लेते है उसके बाद उसके छोटे छोटे गोले बना लेते है ।
- 4
आटे की एक लोई ले कर चकले में थोड़ा सा बेल कर मूली के मिश्रण को भरकर गोल गोल बना लेते है और पराठे की तरह गोल गोल बेल लेते हैं ।
- 5
तवा गर्म करके पराठे को डाल कर धीमी आंच मे दोनो तरफ से गुलाबी गुलाबी सेंक लेते हैं ।
- 6
मूली के पराठे को खट्टी चटनी के साथ गर्मा गर्म सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11304510




कमैंट्स