दूध का पराठा (Doodh ka paratha recipe in hindi)

दूध का पराठा (Doodh ka paratha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे मे नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला ले और गुनगुने पानी से नरम आटा गूंध ले ।10 मिनिट के लिए रख दीजिए । मिल्क पाउडर,मिश्री पाउडर और इलायची पावडर को एक बाउल मे डाल कर अच्छी तरह मिला ले ।
- 2
अब आटे से लोई बना कर पतली चपाती बना ले ।मिल्क पाउडर मिश्रण की लेयर चपाती पर फैला दे ।अब चपाती को एक तरफ से उठा कर बीच मे रखे और इसी तरह दूसरी तरफ से भी ।
- 3
इसी तरह नीचे से ऊपर की ओर मोड़े, एक पाकेट की तरह और ऊपर से नीचे की तरफ मोड़कर स्क्वायर शेप मे बना ले । बेलन से परांठा बेल ले
- 4
तवे को गर्म करे थोड़ा घी लगाए और परांठा डाले । एक तरफ से थोड़ा पकने पर पलट कर दूसरी तरफ से भी पकाए ।यह बहुत अच्छी तरह से फूल जाता है । घी लगाकर परांठे को दोनो तरफ से सुनहरा फ्राई कर लेंगे । दूसरा परांठा भी इसी तरह बना लीजिये । दूध का परांठा तैयार है हमारे नन्हे फरिश्तों के लिए ।
- 5
आप चाहे तो इसे मलाई के साथ परोसे या ऐसे ही यह बहुत टेस्टी लगता है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स