ग्रीन बींस पनीर मसाला (Green Beans paneer masala recipe in hindi)

ग्रीन बींस पनीर मसाला (Green Beans paneer masala recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बींस को काट कर और मटर को धो कर साफ कर लें। फिर अदरक को पतला लम्बा काट लें। प्याज को मध्यम आकार में काट लें।
- 2
एक कड़ाही लें उसमें थोड़ा सा तेल डाल लें। गर्म कर लें।अब उसमें आलू डालकर हल्का फ्राई करें और प्लेट से ढक दें। स्टीम से आलू गल भी जाएंगे और फ्राई भी हो जाएंगे। आलू पकने के बाद उसी तेल में अदरक तल लें।इसे भी निकाल कर रख दें। प्याज को भी हल्का फ्राई करें और प्लेट में निकाल कर रख दें।
- 3
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और जीरा, लाल सूखी मिर्च तड़के।उसमें कद्दूकस किया हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।जब प्याज भून लें तब उसमें सारे मसाले डालकर भूनें तब टमाटर कद्दूकस किया हुआ डालकर मिलाएं और कसूरी मेथी डालकर प्लेट से ढककर पकने दें।जब तक कि तेल न छोड़ दें।
- 4
अब तैयार मसाला में हरी बींस और मटर और थोड़ा पानी डालकर प्लेट से ढककर पकने दें। नमक स्वादानुसार मिला दें। सब्जियों के पकने पर तले हुए आलू और प्याज और अदरक मिला दें और थोड़ी देर दम पर पकने दें।
- 5
अंत में कटी हुई पनीर डालकर सर्व करें। ग्रीन बींस पनीर मसाला तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स