अमरूद की स्वादिष्ट सब्जी (Amrood ki swadisht sabzi recipe in hindi)

अमरूद की स्वादिष्ट सब्जी (Amrood ki swadisht sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम हम अमरूद के बीज को निकालते हुए छोटे-छोटे आकार में काट लेंगे।
- 2
टमाटर अदरक और हरी मिर्च को भी हम काट लेंगे। अब हम कुकर को गैस पर रख देंगे और गैस को ओन कर देंगे।
- 3
अब तेल गरम हो चुका है अब हम इसमें आधा चम्मच जीरा और 1 चुटकी हींग डाल देंगे और जीरा चटकने देंगे ।अब हम इसमें कटे हुए टमाटर को डालेंगे।
- 4
अब हम टमाटर को धीमी आंच भूनते हुए चौथाई चम्मच हल्दी और आधा चम्मच धनिया पाउडर को भी भूनेगें। अब हम कटी हुई अदरक और हरी मिर्च को भी मसाले में मिला देंगे ।अब हम आधा चम्मच नमक को भी मसाले में मिला देंगे ।
- 5
देखिए अब मसाला भून चुका है अब हम एक कटोरी पानी को मसाले में मिला देंगे ।और खोल आने देगें।
- 6
अब हमारे मसाले के पानी में खोल आ चुका है। अब हम 2 चम्मच चीनी को मसाले में डाल देंगे और कटे हुए अमरूद को भी कुकर में डाल देंगे और कुकर का ढक्कन लगा देंगे और 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे ।
- 7
2 सीटी आने के बाद हम गैस को बंद कर कुकर का ढक्कन हटा कर इसमें खटाई डाल कर खोल आने देगें। अब हम गैस को बंद कर देंगे और सब्जी को कटोरी में निकाल लेंगे और कटे हुए धनिए से सजाएंगे। देखिए यह हमारी बहुत ही हेल्दी और टेस्टी सब्जी बनकर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स