तिल गुलाब के रोल (Til gulab ke roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले तिल लें और उन्हें माध्यम गैस पर गुलाबी रंग का हो तब तक उसे सिक ले धीरे या तो मध्यम आंच पर ही तिल को सिके। फिर गैस बंध करे और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- 2
अब नारियल का बुरादा ले ओर उसे भी मद्याम आंच पर सिक ले उसे भी गुलाबी रंग का होने तक सिक ले ओर इसको भी ठंडा होने के लिए रखे।
- 3
अब चीनी ले ओर उसमे वो डूबे उतना ही पानी डाले ओर उसकी चासनी बना लीजिए। चासनी १/२ तार जितनी बनानी है जब चासनी पक ने में थोड़ी देर हो तब उसमे केसर और एलाची डाल दे और पकने दे जब पक जाए तब इसको ठंडा करे ने के लिए साइड पर रख दीजिए।
- 4
अब जब सब चीज़े ठंडी हो गई हो तब तिल को मिक्सी के जार में ले ओर इसको क्रश कर लीजिए। थोड़े तिल रहे ऐसा ग्रैंड करना है पूरा तेल उसका निकाल जाए ऐसा पीसना नहीं है । अब वो तिल,नारियल का बुरादा और मिल्क पाउडर को मिक्स करे एक बाउल में अब उसमे थोड़ा सूखे मेवे का पाउडर,जायफल का पाउडर और थोड़ी केसर की पंखुड़ियां और एलची का पाउडर डाल के सब को मिक्स कीजिए।
- 5
अब उस सब मिश्रण को मिक्स कीजिए ओर उसमे थोड़ी थोड़ी करके को ठंडी चासनी है उसको मिक्स कीजय। ओर एक गूथे हुए आ टे की तरह बना ले ओर एक गोला बना लीज्य। ओर घी लगा के साइड पर रखे।
- 6
अब एक बटर पेपर ले ओर उस पर घी लगा के ग्रीसिंग किज्य। अब तिल के बोल लेके उसको उसपर रखिए और बेल ले। ना बाहोत पतला ना ही बहुत मोटा बेल ना है । इसको जब ये बेल के रेडी हो जाए तब उस पर गुलाब की पंखुड़ियों को कट कर के लगाए।
- 7
अब इस पर पिस्ता की कतरन लगिए और फिर से ऊपर बटर पेपर लगा के बेल लीजिए। अब जब एक साइड पूरा ऐसे गुलाब ओर पिस्ता लग जाए तब इसको पल्ट दिज्य ओर दूसरी साइड भी ऐसे ही गुलाब ओर पिस्ता की कतरन लगा कर बेल के तैयार कीजिए।
- 8
अब जब दोनों साइड गुलाब ओर पिस्ता लग जाए तो इसका एक टाईट रोल बनाए। ओर टाईट रोल बना ना है वरना ठीक तरीके के इसके पीस नहीं होंगे इसलिए इस बात का खास ध्यान रखना है। अब जब टाईट रोल हो जाए तो इसको बटर पेपर में पैक करके इसको १५ से २० मिनिट तक फ्रिज में सेट होने के लिए रखन है।
- 9
जब १५ से २० मिनिट हो जाए तब इसको फ्रिज से बाहर निकाल लीजिए ओर एक तेज़ धार दार चपू से इसको कट कर लीजिए और सर्व कीजिए । तो तैयर है मस्त तिल गुलाब रोल।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स