दाल के कबाब (Dal ke kabab recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दही में सारी सामग्री मिलाकर स्टफिंग बना लें
- 2
सभी दाल को १ घंटे अलग अलग भिगोकर रखें,पैन में थोड़ी सी हल्दी डालकर पानी बॉयल करके चना दाल को ५ से ६ मिनट उबले
- 3
अब बाकी बची हुई दाले डालकर ८ से १० मिनट पकाएं जब तक दाल पक न जाय (यहां यह ध्यान रखें कि दाल को एकदम मेशी नहीं पकाना है थोड़ी सी खड़ी खड़ी रखना है)
- 4
दाल का पूरा पानी निकाल ले और अलग रखे
- 5
कड़ाही में २ बड़े चम्मच घी गरम करके उसमें हींग, अदरक,जीरा,और हरी मिर्च सोते करे,फिर दाल डालकर पकाएं
- 6
अमचूर छोड़कर बाकी के सारे मसाले डाले और २ से ३ मिनट पकाएं इस बीच पाव भाजी वाले मैशर से दाल को दरदरा मैश कर ले
- 7
तेयार मिक्सचर को एक बाउल में निकाल कर,उसमे हरा धनिया,पुदीना, बॉइल आलू और अमचूर डाले
- 8
तेयार मिक्सचर में दही की स्टफिंग भरकर छोटी छोटी टिक्कियां बनाए और ब्रेड क्रम्बस से कोट करे
- 9
इस स्टेज पर आप इन टिक्कियों को १० से १५ दिनों तक फ्रीजर में स्टोर करके रख सकते है।
- 10
तेयार टिक्कियों को नॉन स्टिक तवे पर हल्के से तेल के साथ शॉलो फ्राई करें
- 11
सर्व करते समय बची हुई स्टफिंग के साथ सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स