प्याज़ की कचौड़ी (Pyaz Ki kachori recipe in hindi)
प्याज़ की कचौड़ी (Pyaz Ki kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा, अजवाइन, तेल, नमक को अच्छे से मिलाएं
- 2
थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लीजिए।
- 3
आटा ना ज्यादा सख्त हो ना नरम।
- 4
एक कड़ाही में सौंफ, जीरा, साबुत धनिया फोन कर दरदरा पीस लीजिए।
- 5
एक कड़ाही में चार से पांच चम्मच तेल गर्म करें।,भुना हुआ सूखा मसाला डालें
- 6
थोड़ी सी हींग मिलाएं।कटी हुई हरी मिर्च और रगड़ी हुई अदरक मिलाएं।प्याज डालकर मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
- 7
नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
- 8
हल्दी मिलाएं।
- 9
बेसन को अच्छे से मिलाएं
- 10
उबले हुए आलू को हाथ से फोड़ के डालकर मिलाएं।
- 11
अच्छे से मिलाकर एक नींबू का रस मिलाएं।
- 12
कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं।
- 13
मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा कर लीजिए
- 14
गूंथे हुए आटे को दोबारा गूंध लीजिए।
- 15
आटे की लोई बनाकर उसमें प्याज का मिश्रण भरें।
- 16
हल्के हाथों से बेल लीजिए।
- 17
गरम तेल में आराम से डालकर कचोरी को मध्यम आंच पर तल लीजिए।
- 18
गरमा गरम कचौड़ी मीठी सोंठ की चटनी, हरी चटनी, टोमेटो केचप के साथ परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स