फलहारी डोसा (Falahari dosa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम हम समा के चावल और साबुदाना को धो रात भर के लिए अलग जगह बराबर पानी में भिगो देंगे।अब रात भर भिगने बाद फलहारी चावल और साबुदाना फूल चुका है अब हम इनको मिक्सी के जार में डाल देंगे और जो हमने एक कटोरी पानी लिया था इसको हम जार में डाल देंगे आधा चम्मच सेंधा नमक को पीसने के साथ डाल देंगे और डोसे जैसा पतला पेस्ट बना लेंगे ।
- 2
अब हम 1 चम्मच घी को कढ़ाई में डाल देंगे और जो हमने आधा चम्मच काली मिर्च ली थी वह भी हम कढ़ाई में डाल देंगे ।अब हम 4 उबले हुए आलू को फोड कर कढ़ाई में डाल देंगे ।अब हम 2 कटी हुई हरी मिर्च और आधा चम्मच सेंधा नमक आलू में डाल देंगे और सब चीजों को अच्छे मिला लेंगे। अब हम अन्त में कटे हुए धनिए को डाल देंगे और सब चीजों को अच्छे मिला लेंगे। अब हम आलू को प्लेट में निकाल लेंगे ।
- 3
अब डोसे वाला तवा लेंगे और तवे को गर्म होने देंगे। अब हम गैस को लो कर देंगे। चमचे की सहायता से धूमाते डोसे जैसा फैला देंगे ।किनारे से डोसा फूलने लगे तब हम 1 चम्मच घी को किनारे से डालते हुए कलछी की सहायता से किनारे खोलते हुए चारों तरफ से किनारे खोलेंगे ।
- 4
अब डोसा एक तरफ से सीक चुका है अब हम डोसे को पलट देंगे और दूसरी तरफ से भी सीकने देंगे। अब हम कम सीके हुयी तरफ से आलू के पेस्ट को डोसे में बिचौबिच चिपका देंगे। और दोनों किनारों को मोडकर परोसेगें।
- 5
देखिए हमारा बहुत ही स्वादिष्ट फलहारी डोसा बनकर तैयार है अब हम फलहारी चटनी के साथ सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स