ढाबे जैसे मटर पनीर (Dhabe jaise matar paneer recipe in hindi)

Prashansa Saxena Tiwari @cook_20894946
ढाबे जैसे मटर पनीर (Dhabe jaise matar paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पात्र में पानी लेकर उसे उबाले और उस उबलते पानी मे मटर के दाने डाल कर 5 मिनट उबाल लें।और एक साइड रख दे।
- 2
अब पैन में तेल डालकर उसमे प्याज हरि मिर्च लहसून और टमाटर को थोड़े से नमक डालकर पकाये।
- 3
फिर इस मिश्रण को मिक्सी में पीसकर मसाला बना ले। पनीर के टुकड़ों को हल्के गर्म पानी मे 5 मिनट भिगोकर रखे।
- 4
अब पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें जीरा डाले फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाये अब इसमें हल्दी मिर्च धनिया पाउडर डालकर मिलाये।अब इसमें पिसा हुआ प्याज टमाटर का मिश्रण डालकर भुने।
- 5
भुने हुए मसाले में उबले हुए मटर और पनीर डालकर मिलाये।
- 6
अब इसमें पानी डालकर उबाले फिर जब उबाल आ जाये तब इसमे गरम मसाला और मेथी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाये।और गैस को 1 मिनट बाद बंद कर दे।अब आपका ढाबे वाले मटर पनीर खाने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12130043




















कमैंट्स (2)