रूह अफजा ब्रेड सैंडविच रसमलाई (Roohafza bread sandwich rasmalai recipe in hindi)

रूह अफजा ब्रेड सैंडविच रसमलाई (Roohafza bread sandwich rasmalai recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक भारी तली पैन में दूध डालें और तेज आँच पर उबलने के लिए रखें,जब यह उबलने लगता है आँच धीमी कर दे और तब तक उबालें जब तक यह गाढ़ा हो जाए और दूध आधे से कम हो जाए,इसे बराबर हिलाते रहें ताकि यह पैन मे लगे नहीं
- 2
जब दूध कम हो कर आधी मात्रा मे हो जाए तब चीनी, इलायची पाउडर, खाने का पीला रंग डालें, कुछ कटा हुआ मेवा (बादाम, पिस्ता और काजू) डालकर चलाते रहे,जब तक चीनी घुल ना जाये,गैस बंद करें और यह ठंडा होने दें
- 3
गिलास या गोल कटोरी से ब्रेड को गोल काटें ब्रेड स्लाइस काटने के लिए मैंने गोल गिलास का इस्तेमाल किया है
- 4
गोल ब्रेड का एक टुकड़ा लें और इस पर रूह अफजा, कुछ कटा मावा फैला दें और सैंडविच की तरह इस पर एक और गोल ब्रेड रखें
- 5
अब एक सर्विंग कटोरी में पहले गाढा किया हुआ दूध डाले फिर इसमें ब्रेड सैंडविच रखे और ऊपर से गाढा दूध डाले।
- 6
कटा मावा से गार्निश करें,और आधा घण्टे के लिए फ्रिज में ठण्डा होने के लिए रखें
- 7
रूह अफजा ब्रेड सैंडविच रसमलाई सर्व करने के लिए तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (5)