काजू स्टफ्फिंग बटाटा वडा (Kaju stuffing batata vada recipe in Hindi)

काजू स्टफ्फिंग बटाटा वडा (Kaju stuffing batata vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री तरह तैयार करके रखें
- 2
बेसन में हल्दी अजवाइन सोडा डालकर पानी की मदद से गाढ़ा घोल बनाकर रखे,
- 3
अब कढ़ाई में तेल डालें, हरी मिर्च नीम पत्ता प्याज़ डालें, अदरक डालें, जब प्याज़ पक जाए तब इसमें हल्दी, मिर्च धनिया पाउडर डालें, मूंगफली डाले अमचूर पाउडर डालें. और धीमी आंच पर 2 मिनट तक इन सब को भुने.
- 4
आलू को अच्छी तरह से मैश करके इसे मसाले में मिलाएं, नमक मिलाएं गरम मसाला मिलाएं, और धीमी आंच पर इसे 10 मिनट तक भूनते रहे, अब गैस बंद कर दें और हरा धनिया डालें, अब मसाला को थोड़ा ठंडा होने दें,
- 5
अब इस मसाले के छोटे-छोटे गोले बनाएं, आप इन चित्र अनुसार इन गोले के अंदर एक-एक काजू रखें, और अच्छी तरह से काजू को पैक करके मसाले को गोल शेप/ थोड़ा चपटा शेप दें.
- 6
अब कढ़ाई में तेल को गर्म करें, फिर इन गोले को बेसन में डिप करके इन बड़ों को डीप फ्राई करें गोल्डन ब्राउन होने तक,
- 7
अब वडा गोल्डन ब्राउन देखने लगे तब इन्हें निकाल ले और अब बड़े को अलग रख दें,
- 8
चटनी बनाने के लिए:-एक मिक्सी के जार में काजू, हरा धनिया पुदीना, हरी मिर्च, भुना जीरा, नमक इन सब को डाल के थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पीस लें अब हमारी चटनी भी तैयार है,
- 9
अब एक सर्विंग ट्रे में, गरमा गरम काजू स्टफ्फिंग वाले बटाटा वड़े को पुदीना और काजू की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें, मैंने तो अपने बेटे की पसंद के बटाटा वडा बनाया है, आप भी इसे जरूर ट्राई करें, ये एकदम मजेदार बनते है. धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (19)