कुकिंग निर्देश
- 1
सर्व प्रथम हम एक बॉउल लेंगे उसके ऊपर छलनी में मैदा, बैकिंग पावडर,बैकिंग सोडा इन सभी को छान लेंगे!
- 2
अब दूसरे बॉउल में तेल,शक्कर,दहीं इन तीनो को अच्छे से फेट लेंगे विस्क की मदद से या बिटर से !अब हम इसी में मैदा जो हमने बैकिंग पा,बैकिंग सोडा डाल के छाना था उसे मिक्स करेंगे अब 1 कप दूध डालते जाएंगे और हिलाते जाएंगे इसमे हम थोड़ा फ़ूड कलर येलो ओर मैंगो एसेंस डालेंगे!ओर अच्छे से मिक्स करेंगे!
- 3
अब हम केक के टिन को आयल से ग्रीस कर के केक बेटर उसमे डाल देंगे!अब प्री हिट कड़ाही में मैने नमक डाल के स्टैंड रखा है अब उसमें केक का टिन रखेंगे और उसी कड़ाही में 40 से45 मिनट तक हम धीमी आंच पर पकने देंगे और फिर उसे एक बार टूथ पिक से चेक करेंगे अगर उसमे नही चिपक रहा है तो समजो की वो हो गया!
- 4
होने के बाद रूम टेम्प्रेचर पर ठंडा होने देंगे!उसके बाद उसे जाली पे उनमोल्ड करेंगे!(नोटः ऐसे स्पॉन्ज मैंने 2 बनाये थे जिसके चार लेयर में काट लिया था)!
- 5
2 कप नॉन डेरी वीप क्रीम लेंगे मैंने ट्रॉपिकल की क्रीम का उपयोग किया है! उसमे हम 1 टी स्पून मैंगो एसेंस डालेंगे और उसे वीप के लिए नीचे बर्तन में आइस क्यूब रखेंगे और वीप क्रीम एक तपेली में लेके उसे पहले धीरे धीरे टेम्परेचर पर 2-3 मिनट तक बिट करते हुए वो एकदम फ्लॉपी हो जाएगी फिर फ़ास्ट पे 2 मिनट तक वीप करेंगे(नोटः वीप क्रीम होने के बाद तुरंत फ्रीज में रख दे जब आइसिंग करना हो तब बाहर निकाले! क्योकि गरमि की वजह से बहुत जल्दी मेल्ट होने लगती है)
- 6
अब हम बनाया हुआ स्पॉन्ज की एक लेयर लेंगे और उसके ऊपर थोड़ा सुगर सिरप डालेंगे! शुगर सिरप के लिए शुगर को पानी मे पिघला कर रख देंगे! ओर उसे चम्मच से चारो तरफ फिर उसके ऊपर वीप क्रीम रखेंगे और क्रीम स्पेटूला की मदद से आइसीग करेंगे!और फिर उसके ऊपर मैंगो के छोटे छोटे टुकड़े रक्खेंगे! इसी तरह से चारो लेयर सेट कर देंगे !ओर लास्ट में पूरे केक को वीप क्रीम से कवर कर लेंगे!और ज़िकजेक स्मूथर से डिज़ाइन कर लेंगे!ओर केक को बोर्ड पर मूव कर लेंगे
- 7
!
- 8
अब 2 अल्फांसो मैंगो लेंगे और उसको स्लाइस में कट करेंगे!अब हम थोड़ा सा मेंगो पल्प लेंगे और उसे विपिंग करेंगे पूरे गोला आकर में ओर वो पल्प नीचे ड्राप होगा!अब हम स्लाइस की रोज की डिज़ाइन करेंगे!
- 9
सभी स्लाइस को केक के उपर के हिस्से पे गोल गोल आकार में रखते जायेगे ओर फिर एक के बाद एक रॉ बनाते जाएंगे और इस प्रकार रखने से रोज के फ्लोवेर की डिज़ाइन बन जाएगी!ओर एक पाइपिंग बेग में नोजल डाल के उसमे वीप क्रीम भर देंगे!और नीचे बॉटम की साइड उस नोज़ल से डिज़ाइन बनाते जाएंगे!अब इसके ऊपर गार्निश के लिए कलरिंग बोल स्प्रिंकल करेंगे!फिर थोड़े सिल्वर बोल भी स्प्रिंकल करेंगे
- 10
अब हमारी केक तैयार है बस किसी भी ओकेजन पर कट कर लो!मैंने यह मेरी बेटी के 5वे जन्मदिन पर बनाई थी लोकडाऊन की वजह से मैने बाहर ऑर्डर नही किया और मेरे पास सारि सामग्री थी और इस केक। का। फायदा ये था कि मेंगो की सीजन होने की वजह से हमे सारि सामग्री आसानी से उबलब्ध हो। गयी और यह बहुत ही सरल भी थी!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (28)