अंकुरित मूंग सलाद (Ankurit moong salad recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग को धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दीजिये. पानी निथार् कर किसी कॉटन के कपड़े मे या छलनी मे रख दीजिये. 5-6 घंटे मे या रात भर रखना से मूंग अंकुरित हा जायेगी.
- 2
एक बर्तन मे पानी उबाल ले. उबलते हुए पानी मे मूंग को डाल दीजिये. साथ हि नमक और हल्दी डाल दीजिये. नरम होने पर गैस ऑफ कर दे. मूंग का छलनी मे छा न लें.
- 3
चालू, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया सबको बारीक कट कर लीजिये.
- 4
एक प्लेट मे अंकुरित मूंग डालिए. बारीक कटे हुए आलू टमाटर प्याज़ हरी मिर्च, चाट मसाला,नमक, नींबू का रस, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउ डर डाल दीजिये. हरा धनिया डाल दीजिये. अंकुरित मूंग क नाश्ता बनकर तैयार हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12857053




कमैंट्स (15)