जैन स्टाइल दाल मखनी (Jain style dal makhani recipe in Hindi)

जैन स्टाइल दाल मखनी (Jain style dal makhani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये. दाल धोकर कुकर में डालिये, सोडा और नमक डाल कर 2 और आधा कप या दाल की मात्रा का तीन गुनापानी के साथ. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आंच पकाइये
- 2
टमाटर, हरी मिर्च मिक्सी मै बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस करके रखे.
- 3
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करे, हींग और जीरा भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनट पकाये इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाले. और तेल पर आने तक पकाये
- 4
भुने हुये मसाले में दाल डाले. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिलाये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये,गैस बन्द कर दीजिये और गरम मसाला डाले एंड सर्व
- 5
जीरा राइस या लच्छा पराठा के साथ सर्व करे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)