ब्रेड पॉकेट्स
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबालकर छील ले एवं प्याज़ को बारीक काट लें अब पैन में तेल गर्म कर प्याज़ डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें अब इसमें सभी मसाले जैसे हल्दी धनिया पाउडर कश्मीरी लाल मिर्च गरम मसाला नमक इत्यादि डालें और मिक्स करें आलू को फोड़कर इसमें मिलाएं एवं चाट मसाला और हरे धनिया से गार्निश करें
- 2
अब ब्रेड की स्लाइस लेकर उसके किनारे काट लें और मिक्सर में डालकर चुरा बना ले अब एक बाउल में सूजी डाले एवं फेंटे हुए दहीे मिलाये इस मिश्रण में ब्रेड का चूरा को डालें और नमक डालकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें आप देखेंगे मिश्रण गाढ़ा हो गया है
- 3
अब मिश्रण को गोल या अंडाकार किसी भी शेप में फैलाए थोड़ा सा लेकर और बीच में आलू प्याज़ का मिश्रण भरें एवं पॉकेट को बंद करें इसी तरह सभी ब्रेड पॉकेट तैयार करें और कढ़ाई में गोल्डन ब्राउन होने तक तले दोनों साइड से ब्रेड पॉकेट को गरमा गरम सॉस या चटनी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (3)