कैरी गुंदे का अचार (Keri gunde ka achar recipe in Hindi)

#king
चटकारेदार अचार बनाएं गुंदे में कैरी के मसाले को भरकर ....बेहद स्वादिष्ट और चटपटा. देखते ही मुंह में पानी आ जाएगा
कैरी गुंदे का अचार (Keri gunde ka achar recipe in Hindi)
#king
चटकारेदार अचार बनाएं गुंदे में कैरी के मसाले को भरकर ....बेहद स्वादिष्ट और चटपटा. देखते ही मुंह में पानी आ जाएगा
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गुंदे को धोकर साफ कर ले ।
अब एक बड़े बर्तन में पानी उबाल ले व उबलते पानी थोड़ी हल्दी व नमक डालकर गुंदो को 4 से 5 मिनट तक उबाल ले ।
बस इतना ही उबालना है कि दबाते से ही उनकी गुठली बाहर आ जाए ।
अब थोड़े ठंडे होने पर उन की गुठली निकाल करके अलग कर ले।
- 2
मसाला बनाने के लिए सभी सूखी सामग्री को मिला ले ।
कैरी को धोकर छिल ले व कद्दूकस करके मसाले में मिला ले एक कटोरी तेल को गर्म करके ठंडा करें और वह तेल भी इसी मसाले में मिला ले ।
- 3
अब तैयार मसाले को एक-एक गुंदे के अंदर सावधानीपूर्वक भर ले हमारे गुंदे तैयार है तैयार गुंदो को कांच की बोतल में भर दे ।
अब थोड़ा और तेल गरम करें और ठंडा करने के बाद कांच के जार में डाल दे ।
- 4
गुंदे तेल में डूबे हुए रहने चाहिए 3 से 4 दिन में हमारा अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।
प्रीतम मेहता कोठारी...✍️
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (10)