इंस्टेंट साबूदाना चीला (Instant sabudana chilla recipe in Hindi)

#goldenapron3 #week23 #vrat
व्रत में बनाए बिना साबूदाना भिगोये इंस्टेंट साबूदाना चीला. नाश्ते में इसे दही के साथ खाने में बहुत मज़ा आता है.

कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई को गैस मे रख कर गर्म करे. अब साबूदाना को डाल कर थोड़ा कर ले. फिर इसको ठंडा कर ले.अब रोस्ट किये हुए साबूदाना को मिक्सर जार मे डाल के बारीक़ पाउडर बना ले.
- 2
आलू को उबाल ले फिर ठंडा कर के मैश कर ले.
- 3
अब एक बाउल मे आलू, साबूदाना पाउडर, नमक, हरी मिर्च और आटा डाल कर मिक्स करे. पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना ले.
- 4
अब एक तवा को गैस मे रख कर गर्म करे. तवा गर्म होते ही एक छोटा चम्मच घी को तवा मे चारो तरफ फैला दे. फिर एक कलछी, घोल को तवा मे डाल कर गोलाई में फैलाए. साइज छोटा या बड़ा आपने पसंद का करे. निचे साइड सिक जाए तो ऊपरी सतह में थोड़ा सा घी लगा कर पलट दे. दूसरे साइड भी अच्छे से सेक ले. निकाल कर एक प्लेट में रखे. मीठी दही के साथ सर्व करे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स