कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल ले फिर उसमें मैदा डालें अब उसमें तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं फिर उसमें नमक और बेकिंग सोडा डालें फिर उसमें पानी डालकर आटे की तरह अच्छी तरह गूंथ लें अब डो को गीले कपड़े से ढककर रख दें|
- 2
अब कचौड़ी की फिलिंग के लिए एक कढ़ाई ले फिर उसमें तेल डालें अब उस में हरी मिर्च, खड़ा धनिया, कसूरी मेथी और सौंफ डालें | अब उसमें प्याज़ डालें और अच्छी तरह से भूनने के बाद उसमें आलू मैश करके डालें अब उसमें सारे मसाले डाल दें और अच्छी तरह से मिला ले थोड़ा भूनने के बाद अंत में नींबू का रस और शक्कर डालकर मिला लें आपकी फीलिंग तैयार है|
- 3
अब मैंदे के डो की छोटी-छोटी लोई बना ले अब लोई को हाथ से थोड़ा फ्लैट कर लें और उसमें फिलिंग भर कर सील कर दें अब उसे हाथों से दबाकर थोड़ा फ्लैट कर ले |
- 4
अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें गर्म होने के बाद आच कम कर ले और कचोडीया तेल में तलने डाल दे | आप की गरमा गरम जोधपुरी कचौड़ी तैयार है |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (8)