मैंगो केक (mango cake recepie in hindi)

#बिना ओवन का बना आसान व स्वादिष्ट केक रेसिपी साथ ही बच child #2june,#loyalchef
मैंगो केक (mango cake recepie in hindi)
#बिना ओवन का बना आसान व स्वादिष्ट केक रेसिपी साथ ही बच child #2june,#loyalchef
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आम को धोकर व काटकर उसके गुदे निकाल कर उसमें २चम्मच चीनी डालकर पेस्ट बना लेंगें।
- 2
अब एक बड़े कटोरे में तेल डालकर उसमें पाउडर चीनी डालकर फेंटे जबतक पेस्ट ना बन जाए।
- 3
अब उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर व बेकिंग सोडा डालकर १० मिनट तक और फेंटे
- 4
जब वह स्मूद और कीरी्मी दिखने लगे तब उसमें आधा आम का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
- 5
जब सबअच्छे से मिल जाए तो केक बैटर तैयार हैं। अब उसमें कुछ टुटी फुरू्टी डालकर मिलाएं। अब एक केक मोल्ड या कोई भी एक कटोरी को अच्छी तरह ग्रीस करके उसमें सारे बैटर डाल दें।
- 6
अब एक कड़ाही को गर्म करे उसमें एक जाली स्टैंड रखकर उसके ऊपर केक मोल्ड को रखे तथा उसे ५०-५५ मिनट तक ढंक कर मिडियम आंच पर बेंक करें।
- 7
५०-५५ मिनट बाद केक को एक टुथपिक से चेक करें अगर वो बिना कुछ लगें निकलता है तो केक तैयार हैं।
- 8
नहीं तो कुछ देर और बेंक करें।
- 9
केक को ठंडा होने पर डिमोल्ड करें तथा बचें हुए मैंगो पेस्ट व टुटी फुरू्टी से सजाकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (3)