चटपटी अरबी की सब्जी (Chatpati arbi ki sabzi recipe in Hindi)

#chatori अरबी की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है पर ये सब्जी सबको पसंद नहीं होती पर एक बार इस तरह से सब्जी बनाए सब उंगली चाटते रह जाएंगे।
चटपटी अरबी की सब्जी (Chatpati arbi ki sabzi recipe in Hindi)
#chatori अरबी की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है पर ये सब्जी सबको पसंद नहीं होती पर एक बार इस तरह से सब्जी बनाए सब उंगली चाटते रह जाएंगे।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरबी को अच्छे से धोले फिर कुकर में डालकर 15 मिनट तक 2 सीटी लगने तक पकाएं। उसके बाद इसे छिल लें। और चाकू से गोल काट लें।
- 2
अब एक पैन में ऑयल डालकर मीडियम फ्लेम पर गरम करें और अजवाइन और हींग डालकर भून लें अब हरी मिर्च डालकर 2 मिनट पकाएं
- 3
अब नमक, हल्दी,लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 1 मिनट तक अच्छे से चला दें।
- 4
अब अरबी डालकर मिक्स कर लें और 10 मिनट तक पकाएं इसके बाद गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
- 5
अब चटपटी मसालेदार अरबी तैयार है इसे गरमा गर्म रोटी और पराठे के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (7)