रस मलाई (Rasmalai recipe in hindi)

#sweetdish
रसमलाई एक बंगाली मिठाई है पर ये सबको बहुत पसंद होती है ये खाने में स्पोंजी और टेस्टी होती है।
रस मलाई (Rasmalai recipe in hindi)
#sweetdish
रसमलाई एक बंगाली मिठाई है पर ये सबको बहुत पसंद होती है ये खाने में स्पोंजी और टेस्टी होती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 1 लीटर दूध को एक बर्तन में उबाल लें एक उबाल आते ही गैस बंद कर दें। अब एक कप में 1/2 कप पानी ओर 3 बड़े चम्मच सिरका डाले और मिक्स कर लें और दूध में डालकर चलाते रहें | दूध फटने के बाद कपडे पे डाल के निचोडने के लिए रख दें जिससे कि सारा पानी निकल जाये |
- 2
अब एक बर्तन में 4 कप पानी रखे उसमे 1 कप चीनी डाल के उबाल आने दें | एक पतली सी चाशनी तैयार कर लें। अब पनीर को हथेली से अच्छे से मसाला ले जब तक उसमे से ऑयल ना छूट जाए।
- 3
अब इसके छोटे छोटे रसगुल्ले बना लें ध्यान रखे कि यह फटे नहीं होने चाहिए | तो सारे रसगुल्ले तैयार कर लें | अब 1 लीटर दूध एक नॉन स्टिक पैन में चढ़ा दें और चीनी डाल के धीमी आंच पर उबलने दें जब तक दूध की गाढ़ी होकर पतली रबड़ी नहीं हो जाती|
- 4
अब रसगुल्ले को चाशनी में डाल के धीमी आंच पर पकने दें कम से कम 10 से 12 मिनट के लिए | रसगुल्ले पकने के बाद ऊपर आ जाएंगे।
- 5
अब दूध मेंइलायची पाउडर और केसर डाल दें और रसगुल्ले को भी डाल दें | इनको ढक के 5 मिनट के लिए पकने दें जिससे रसगुल्ले दूध के साथ अच्छे से पक ना जाए।अब गैस को बंद कर दें और कटे हुए बादाम से गार्निश करें।
- 6
अब 2-3 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे उसके बाद 1/2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें आधे घंटे बाद ठंडा ठंडा परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (14)