कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ओवन को प्री हीट करेंगे और केक मोल्ड को ऑयल से ग्रीस करके एक साइड में रख देंगे l
- 2
अब सारी सूखी सामग्री को 2 से 3 बार छान लेंगे l
- 3
अब एक बाउल में बटर और शुगरको अच्छे से फेट लेंगे l
- 4
अब इसमें वनीला एसेंस को मिक्स कर लेंगे और अब छान के रखी हुई सामग्री को थोड़ा थोड़ा करके एड करेंगे और गुनगुना पानी डालकर एक स्मूथ सा बैटर बना लेंगे अब नींबूका रस एड करेंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे
- 5
अब केक बैटर को केक मोल्ड में डाल देंगे और टैब करेंगे और केक 170° पर 30 से40 मिनट के लिए बके कर लेंगे और टूथपिक की मदद से केक को चैक करें अगर टूथपिक क्लीन ह तो हमारा केक तैयार है l
- 6
अब इसे ठंडा करके डी मोल्ड कर लेंगे और इसे 5 से 6 घंटे के लिए ठंडा कर लेंगे l
- 7
अब केक को 3 लेयर में काट लेंगे,अब व्हिप क्रीम को इलेक्ट्रिक ब्लेंडर से फेट लेंगे जब तक उसकी पिक न बनने लगे l अब केक की पहली लेयर पे शुगरसिरप लगाएंगे और उसमे व्हिप क्रीम की लेयर लगाएंगे उसके उपर स्ट्रॉबेरी क्रश लगाएंगे ऐसे ह सारी लेयर असेंबल करेंगे अब व्हिप क्रीम से केक को कवर करेंगे और फ्रीज में 20 मिनट के लिए रख देंगे l
- 8
अब पाईपिंग बैग में नोजल लगाएंगे और व्हिप क्रीम को भरेंगे और मनचाहे आकार में सजा लेंगे उपर चेरी लगाएंगे और बीच में डार्क चॉकलेट को डालेंगे l ब्लैक फॉरेस्ट केक तैयार है l
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (8)