घेवर (Ghevar recipe in Hindi)

#ebook2020 #state1 #sawan
घेवर रेसिपी राजस्थान की फेमस स्वीट डिश है इसे वहां हर शुभ अवसर पर बनाया जाता है। इसे हम यहां बिना मोल्ड का बनाएंगे।
घेवर (Ghevar recipe in Hindi)
#ebook2020 #state1 #sawan
घेवर रेसिपी राजस्थान की फेमस स्वीट डिश है इसे वहां हर शुभ अवसर पर बनाया जाता है। इसे हम यहां बिना मोल्ड का बनाएंगे।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक मिक्सर ग्राइंडर में पहले घी लें उसमें ४_५ बर्फ डालकर गरा्इडं करें जब वह मक्खन की तरह दिखने लगे तब उसमें एक एक चम्मच कर मैदा और एकदम ठंडा पानी आवश्यकतानुसार डालकर फिर से ग्रांइड करें।
- 2
इसी तरह एक पतला घोल तैयार करें। ध्यान रहे उसमें गुठली ना रहे।
- 3
अब इस घोल को एक बाउल में निकाल लें और उसे ठंडा पानी से भरे एक दुसरे बाउल के उपर रखें।
- 4
अब एक पतीले में तेल गरम करें तेल आधा पतीले तक रखें।
- 5
यहां हम बिना मोल्ड का घेवर बनाएंगे।
- 6
आंच तेज़ रखें।
- 7
तेल गरम होने पर उसमें घोल को एक कलछुल की सहायता से थोड़ा थोड़ा करके थोड़े ऊंचाई से गिराए और एक चाकू से बीच में छेद करते रहे।
- 8
इसी तरह एक घेवर बनाने के लिए ४-५ बार घोल डालें।
- 9
और जब पक जाए तो एक चाकू से इसके किनारों को छुड़ा कर इसे प्लेट में निकाल लें
- 10
इसी तरह सारे घेवर तैयार कर लें।
- 11
अब चाशनी तैयार करें।
- 12
एक कड़ाही में चीनी और पानी आवश्यकतानुसार डालकर उसे तब तक पकाएं जब तक कि वह एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए ।
- 13
तैयार होने पर उसमें ्इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें।
- 14
अब घेवर को एक बाउल के उपर रखें और एक चम्मच की सहायता से उसके ऊपर चाशनी डालें ।
- 15
चाशनी को घेवर के चारों तरफ से डालें हमने घेवर को एक बाउल के उपर रखा है ताकि जो एक्स्ट्रा चाशनी हो वो बाहर निकल जाएं।
- 16
अब आपकी कुरकुरी घेवर खाने के लिए तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (3)