मिर्ची बड़ा (mirchi vada recipe in Hindi)

#ebook2020
#state1
मिर्ची बड़ा राजस्थान का एक प्रसिद्ध स्नैक है । अंदर से चटपटा मसाले वाला और उर से करारी परत इसको बहुत ही स्वादिष्ट बनाती है ।
मिर्ची बड़ा (mirchi vada recipe in Hindi)
#ebook2020
#state1
मिर्ची बड़ा राजस्थान का एक प्रसिद्ध स्नैक है । अंदर से चटपटा मसाले वाला और उर से करारी परत इसको बहुत ही स्वादिष्ट बनाती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू का मसाला तैयार कर लें, एक पैन में तेल गरम करके जीरा और हींग तड़काएं, फिर लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिला लें । अब आलू डालें और 5 मिनट के लिए भूने, फिर नमक, अमचूर और गरम मसाला डालकर मिला लें और2 मिनट के लिए और भूने ।
- 2
एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक, अजवाइन और हींग डालकर मिला लें, फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक मध्यम गाढ़ा घोल बना लें ।
- 3
अब चीरी हुई मिर्च लें और अंदर अच्छे से दबाते हुए मसाला भरें
- 4
अब भारी हुई मिर्च घोल में लपेटकर गरम तेल में डालें । तेल को पहले तेज़ आंच पर गरम करें, फिर आंच को मध्यम कर दें । मिर्च को एक एक करके ही डालें, एक बार में दो ही डालें
- 5
बड़ो को उलटते पलटते हुए हलका भूरा और करारा होने तक सेंकें, फिर एक कागज के नैपकिन पर निकाल लें । आप चाहें तो बड़े को बीच मे से काट सकते हैं । इनको आप किसी भी चटनी के साथ खा सकते हैं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (4)