बटाटा बड़ा (Batata bada recipe in hindi)

#rain
बारिश के मौसम मे अगर बटाटा बड़ा और चाय मिल जाये तो मौसम का मजा दुगना हो जाता है।मैंने भी यह आज बारिश मे बनाये है जो बहुत चटपटे और स्वादिस्ट है।
बटाटा बड़ा (Batata bada recipe in hindi)
#rain
बारिश के मौसम मे अगर बटाटा बड़ा और चाय मिल जाये तो मौसम का मजा दुगना हो जाता है।मैंने भी यह आज बारिश मे बनाये है जो बहुत चटपटे और स्वादिस्ट है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू की सब्जी तैयार करेंगे।जिसके लिए सामग्री इस प्रकार है
- 2
पैन मे तेल डालें।फिर इसमें जीरा,राई, डाले।अब लहसुन और हरी मिर्च डालें फिर इसमें प्याज़ डाले।
- 3
अब प्याज़ भून जाये तो फिर उबले आलू को कट कर के डाले।और 2 से 3 मिनट चलाये।
- 4
अब इसमें ऊपर दिए सभी मसाले डाले और मिक्स करे।फिर नमक डालें।और 1 से 2 मिनट भून लें।
- 5
अब एक बाउल मे बेसन को 1/2कप पानी मे घोल बना ले।और इसमें भी थोड़ा नमकऔर हल्दी डालें।ध्यान रहे की नमक ज्यादा न हो क्योंकि सब्जी मे भी नमक है।
- 6
अब आलू की सब्जी के छोटे छोटे गोले बना ले ।और बेसन मे डुबो दे।
- 7
अब एक कड़ाही मे तेल गर्म करे।फिर मीडियम फ्लैम मे बड़ा डाले।और सुनहरा तले।और फिर प्लेट मे निकाल ले।
- 8
अब बटाटा बड़ा तैयार है इसे चटनी,दही,या सॉस के साथ सर्व करे।और बारिश का आनंद ले।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (6)