मुंग ऑमलेट (moong omelette recipe in Hindi)

न्यु ब्रेकफास्ट आइडिया।
#naya #auguststar
यह एक ऐसा डिश है जो कि हेल्दी के साथ टेस्टी भी है और यह ईनो डालने से ऑमलेट की तरह काफी फ्लफी दिखाई देता है इसलिए इसका नाम हमनेमूंग ऑमलेट रखा है।

कुकिंग निर्देश
- 1
1 बाउल मूंग दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में फुलने को रखे
- 2
अब इसे छानकर बिना पानी के मिक्सर में पीस लें
- 3
अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च अदरक, लहसुन, टमाटर, हल्दी,ईनो और नमक, मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- 4
अब एक पैन लें और उसे तेल से ग्रीस करके उसके ऊपर २ कलछुल भर के पेस्ट रखें
- 5
ध्यान रहे कि इसे थोड़ा मोटा ही रखना है
- 6
अब इसके ऊपर थोड़ी सी रेड चिली पाउडर छिड़क कर ढंक दें और धीमी आंच पर पकने दें जब एक तरफ से हल्का सुनहरा हो जाए तो पलट दें
- 7
ईनोडालने की वजह से ये फुल कर डबल हो जाता है जिससे ऑमलेट की तरह दिखने में लगता है।
- 8
दुसरे तरफ़ से पलट कर इसके बीच में चीरा लगाकर उसके ऊपर एक चम्मच मक्खन डाल दें और एक मिनट और पका लें
- 9
अब ये तैयार हैं
- 10
अब इसे सॉस या चटनी के साथ खाइए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)