कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सामग्री को तैयार कर लें । फिर उबले हुए आलू को छीलकर उनमे काटे वाली चम्मच से छेद कर ले।
- 2
एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डाल के गरम करें। उसमे उबले हुए आलू डाले और उन्हें मध्यम आंच पर हल्के सुनहरे रंग के होने तक तले और एक बर्तन में निकाल लें।
- 3
उसी कड़ाही में 3 बड़े चम्मच तेल डाल क गरम करें। एक चुटकी हींग, तेज पत्ता,लौंग डाले उसके बाद पिसा प्याज़,पिसा टमाटर,अदरक लहसुन का पेस्ट,डाल के अच्छी तरह भून ले।
- 4
अब सब मिश्रण को भुनने के बाद उसमे हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह मिलाये। उसमे तेल अलग होना शुरू हो जाये तब तक उसे बड़ी चम्मच से लगातार चलाते हुए पकाये।
- 5
अब इसमे उबले आलू, चीनी, नमक(स्वादनुसार) डाले। अच्छे से मिला ले और 2 मिनट के लिए कम आंच पर पकने दे।
- 6
3/4 कप पानी डाले और मध्यम आंच पर उबालने रखे। जब यह उबलने लगे तब ग्रेवी को ढंककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक या तो ग्रेवी गाढ़ी होने लगे तब तक पकने दे।
- 7
गैस बंद कर दे और उसे परोसने के लिए एक बर्तन में निकाल दे।अब पंजाबी दम आलू बन कर तैयार हैं इसे हरे धनिये से सजाकर गरमा गर्म परोसे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (3)