एग पनीर (Egg Paneer recipe in hindi)

Anuja Bharti @AB_10989
एग पनीर (Egg Paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले किसी बर्तन में तेल लगाकर रख लें।
- 2
अंडे को और नमक को एक गिलास में फोड़कर बढ़िया से फेंट लें।
- 3
चिकनाई लगी बर्तन में अंडे को डालें और बर्तन को ढक दें।
- 4
कढ़ाई या भारी तले के बर्तन में 2 गिलास पानी डालें और स्टेन रखें।पानी जब उबल जाये तब अंडे वाले बर्तन स्टेन पर रखें और कढ़ाई को ढक दें।करीब 15 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर अंडे को स्टीम होने दें।
(आप चाहे तो पॉलीथिन में भी एग को स्टीम कर सकतें है।पर पॉलीथिन सेहत के लिये हानिकारक है इसलिए बर्तन में ही करें।)
- 5
15 मिनट बाद अंडा स्टीम हो जाता है उसे ठंडा होने के बाद पलट दें और मनचाहे टुकड़े में पनीर के तरह काट लें।
- 6
आपका एग पनीर तैयार है,किसी भी तरह की ग्रेवी में एग पनीर फ्राई कर बनाएं।बहुत ही लाजवाब और टेस्टी एग पनीर की सब्जी बनकर तैयार है।गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13582147





कमैंट्स