आलू के कालाजाम(aloo ke kala jam recipe in Hindi)

#Sep
#Aloo
आप सभी ने मावा, सूजी, मिल्कपाउडर ke कालाजाम तो बहुत खाये होंगे, लेकिन आज मै आलू के कालाजाम बनाई हूँ, टेस्ट मे बेस्ट है ये कालाजाम। ये कालाजाम जल्दी बन जाते। इनको बनाने मे मैंने आलू, कॉर्नफ्लोर, का यूज़ किया है। ये बिलकुल मावे के कालाजाम जैसे लगते। रसगुल्ले से थोड़े बड़े कालाजाम होते और कलर भी थोड़ा डार्क होता।मैंने ये रेसिपी कुक पैड के लिए बनाई है।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू के कालाजाम बनाने के लिए आलू को धोकर कुकर मे उबाल ले। ठंडा करे, और उसका छिलका हटाकर मैश करे या कद्दूकस कर ले।
- 2
अब आलू मे कॉर्नफ्लोर और बेकिंग पाउडर, और मावा को मिलाकर मिक्स करे.और मसलकर एक डो बना ले।
- 3
एक पैन मे चीनी और एक कप पानी डालकर पकने को रखे, इलायची पाउडर डालेंगे और चाशनी बना ले.।
- 4
अब हम आलू के डो से लोई लेकर हथेली से एक लड्डू जैसा बनकर बिलकुल चिकना कर लेंगे और इसके बीच मे मिश्री दाना को रखकरथोड़े बड़े लड्डू बना लेंगे.
- 5
ऐसे सभी आलू के लड्डू बनाकर रख लेंगे। अब गैस मे कढ़ाई मे घी डालकर गरम होने को रखेंगे और धीमी आंच मे सभी रसगुल्ले को डार्क ब्राउन होने तक सेंक ले।
- 6
अब सभी सिके हुए कालाजाम को बनाई हुईं चाशनी मे डालकर रख देंगे.।
- 7
लीजिये तैयार है मीठे मीठे आलू के कालाजाम। आप लौंग बताइये की मैंने ये आलू के कालाजाम कैसे बनाये.।तो अब आप लौंग भी एक बार ये रसगुल्ले जरूर बनाये और मुझे बताये की कैसे लगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (24)