भरवां टमाटर इन मलाई ग्रेवी (Bharwan tamatar in Malai gravy recipe in Hindi)

Neeru Goyal @cook_12130410
भरवां टमाटर इन मलाई ग्रेवी (Bharwan tamatar in Malai gravy recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू उबालकर छील लें और मसाला लें।
- 2
एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गरम करें उसमें जीरा तड़काएं।
- 3
मसले हुए आलू डाले और नमक मिलाएं।
- 4
लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और आधा गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
- 5
बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ती मिलाएं।
- 6
पनीर भी मसलकर मिलाएं।
- 7
अच्छी तरह भूनकर आंच बंद कर दें।
- 8
टमाटर को ऊपर से काटकर खोखला कर दें। और आलू का मसाला भर ले।
- 9
कढ़ाई में चम्मच घी गरम करके उसमें ये भरे हुए टमाटर 3 मिनट ढककर हल्की आंच पर पकाएं।
- 10
एक प्लेट में निकाल लें और इसी कढ़ाई में काजू और खसखस का पेस्ट भूनें । नमक और गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
- 11
1 कटोरी पानी डालकर एक उबाल लें ।और मलाई मिलाएं।
- 12
पके हुए भरवां टमाटर इस ग्रेवी में डालें और परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13637924



कमैंट्स (5)