कश्मीरी आलू दम(kashmiri aloo dum recipe in Hindi)

Rachna Sanjeev Kumar @cook_24050030
कश्मीरी आलू दम(kashmiri aloo dum recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर धो कर पोछ ले। आलू में कांटे से छेद कर ले।
- 2
आलू को तेल मे फ्राई कर ले।
- 3
दही को अच्छे से फेट ले । फिर उसमें मिर्च पाउडर, जिंजर पाउडर, सौफ पाउडर मिलाकर अच्छे से पेट लेंगे। 10 से 15 काजू का पेस्ट बना लें।
- 4
एक कड़ाही गर्म करें। कड़ाही गरम गर्म हो जाने पर उसमें सरसों का तेल डालें उसमें हींग, खड़ागरममसाला और खड़ा जीरा डालें। फिर उसमें दही डालें, जिसमें सारा मसाला मिला हुआ है। धीमी आंच पर दही को डाले नहीं तो वह फट जाएगी। उसके बाद थोड़ा भून जाने के बाद उसमें काजू का पेस्ट डालें फिर मिर्ची पाउडर,,हल्दी,नमक डालें। भून जाने के बाद उसमें पानी डालें। एक उबाल आने के बाद उस में आलू डाल देंगे और धीमी आंच पर 15 मिनट पकाएं। पक जाने के बाद धनिया पत्ता डालकर गरमागरम सर्व करें। परांठे या पूरी के साथ।
- 5
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13656972











कमैंट्स (4)