कश्मीरी दस्तर कतलम (kashmiri dastar katlama recipe in Hindi)

यह कश्मीरी कतलम फेमस हलवाई फूड है, वहां के लौंग इसे नून चाय (कश्मीरी चाय) के साथ जरूर खाते हैं। खासकर ईद में अक्सर बनाई जाती है और बहुत ही टेस्टी और क्रिस्पी लगती है.....
#ebook2020
#state8
#week8

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में मैदा, चीनी और नमक मिला देंगे। फिर एक चम्मच घी डाल कर अच्छे से मिला देंगे।
- 2
फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए एक अच्छा सा आटा सान लेंगे और ५ मिनट्स के लिए कवर कर के रख देंगे। अब एक छोटे बाउल में २ चम्मच घी और १ चम्मच कॉर्नफ्लोर पाउडर को डाल कर मिला देंगे।
- 3
अब हमने जो डो (आटा) सान के रख था उससे एक बड़ी सी रोटी बेल लेंगे। फिर उसके ऊपर घी वाला मिश्रण को अच्छे से फैला देंगे
- 4
फिर उसके ऊपर सूखा कॉर्नफ्लोर पाउडर छिरक देंगे, और उसका अंदर की तरफ मोड़ते हुए एक रोल बना लेंगे।
- 5
फिर एक 1 इंच की लंबाई में सबको काट लेंगे और हल्के हाथ से दाब देंगे।
- 6
फिर सबको हल्के हाथों से बेल लेंगे और तेल गर्म करके सबको धीमी आंच पर दोनों तरफ से भूरे रंग के होने तक छान लेंगे।
- 7
इसे हम शाम के चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)