काश्मीरी मटन यखनी (Kashmiri Matan Yakhni Recipe In Hindi)

#ebook2020
#state8
#week8
.
.
मैंने बनाया काश्मीर का मशहूर बहुत ही लजीज मटन यखनी.. ये बहुत ही स्वादिष्ट है और मसाला भी कम.
काश्मीरी मटन यखनी (Kashmiri Matan Yakhni Recipe In Hindi)
#ebook2020
#state8
#week8
.
.
मैंने बनाया काश्मीर का मशहूर बहुत ही लजीज मटन यखनी.. ये बहुत ही स्वादिष्ट है और मसाला भी कम.
कुकिंग निर्देश
- 1
कश्मीरी मटन यखनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मटन को धो कर अच्छी तरह से साफ़ कर ले. मटन को गरम पानी में 10 मिनट के लिए भिगो ले और अलग से रख दे.
- 2
अब एक सॉसपैन में दूध गरम करें। गैस बंद करें और इसमें केसर डाले और अलग से रख दे.।
- 3
एक पप्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें दालचीनी, इलाइची, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, लौंग डाले और 1 मिनट के लिए पका ले।
- 4
1 मिनट के बाद इसमें मटन डाले और 10 से 12 मिनट के लिए पका ले।फिर 10 से 12 मिनट के बाद इसमें दही1/3 कप पानी डाले और मिला ले। अब 1 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक पाउडर, नमक, केसर वाला दूध डाले और मिला ले।
- 5
कुकर बंद करें और 3 सिटी आने तक पका ले।गैस बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे. कुकर खोले और गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स