पनीर स्टफ्ड पोटैटो मसाला (Paneer stuffed potato masala recipe in Hindi)

Priyanka Singh @cook_26372245
पनीर स्टफ्ड पोटैटो मसाला (Paneer stuffed potato masala recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें और उसे छीलनी की सहायता से खोखला कर ले और उसे काटा चम्मच से छेद कर ले।
- 2
स्टफिंग के लिए पनीर में काजू, किशमिश, मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाकर तैयार करें।
- 3
मसले के लिए टमाटर, लहसुन, अदरक, काजू किशमिश और गरम मसाले को मिक्सी में पीस लें
- 4
आलू में स्टफिंग भर लें
- 5
इसके बाद आलू को धीमी आंच पर पकाएं अच्छे से तेल में तल लें
- 6
इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और तड़का चटकने दे और प्याज़ डाले और भुरा होने तक भूनें इसके बाद टमाटर वाला पेस्ट डाले और अच्छे से भून फिर इसमें मसाला और नमक स्वादानुसार डालें और तेल आने तक भूनें।
- 7
इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालें और पानी उबलने के बाद इसमें आलू डालें और4-5 मिनट पकाए
- 8
सब्जी पकने के बाद इसे डिस में निकालकर सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13677707
















कमैंट्स (6)