हैदराबादी चिकन बिरयानी (hyderabadi chicken biryani recipe in Hindi)

हैदराबादी चिकन बिरयानी (hyderabadi chicken biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन को छोटे टुकडो मे काट कर अच्छी तरह धो ले फिर मेरिनेशन का सारा मसाला डालकर मिला ले और 1/2 घंटा के लिए ढंककर रख दे।
- 2
अब चावल को अच्छी तरह धो ले और पानी डालकर 15 मिनट के लिए भिंगा दे फिर छान कर 1 चम्मच घी डालकर हल्की खुश्बू आने तक भुन ले और साइड रख दे।
- 3
एक कुकर मे तेल और घी डालकर गरम करेजैसे ही तेल गरम हो जाए उसमे सारे खड़े गरम मसाला डाले फिर प्याज़ और हरी मिर्च डालकर भूने।
- 4
जब प्याज़ सुनहरा हो जाए तब उसमेअदरक लहसुन का पेस्ट और धनिया पुदीना का पत्ता डालकर भुने अब टमाटर डालकर भूने जब तक तेल अलग न हो जाए।
- 5
अब मेरिनेट किया हुआ चिकन डाले और साथ ही हल्दी पाउडर, सौफ पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, दही और नमक डालकर 5-10 मिनट तक भूने जब तक ग्रेवी गाढा न हो जाए।
- 6
अब नारियल का दूध और पानी मिला कर 4.5 कप डाले और उबाल आने पर चावल डाले एक बार नमक चख ले और एक उबाल आने पर कुकर के ढक्कन से रबर और सीटी हटा कर ढक्कन लगा दे 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए और फिर गैस बंद कर दे।
- 7
5 मिनट बाद ढक्कन खोल कर चम्मच से साइड से चावल हटा दे ताकि कुछ गैस बाहर निकल जाए और बिरयानी ज्यादा न पक जाए। लिजिए हमारी बिरयानी तैयार है। अब एक बाउल मे निकाल कर सर्व करे उपर से भूना हुआ प्याज,नींबू, हरी मिर्च और धनिया पुदीना के पत्तों से सजाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (4)