आलू सैंडविच (Aloo Sandwich Recipe In Hindi)

#shaam#बच्चों का मनपसंद सैंडविच बच्चों को लंच या टिफिन में दे सकते हो
आलू सैंडविच (Aloo Sandwich Recipe In Hindi)
#shaam#बच्चों का मनपसंद सैंडविच बच्चों को लंच या टिफिन में दे सकते हो
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू ले और उबालने के लिए गैस पर रख दें। जब आलू उबाल जाए तो निकाल कर छीले आप चाहे तो उन्हीं मसाले या छोटे छोटे टुकड़ों में काटले।
- 2
अब प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, सब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 3
इतना करने के बाद अब एक कड़ाही ले। उसमें तेल डालें और गर्म करें। अब इसमें जीरा डालें प्याज़ हरी मिर्च। प्याज को हल्की आंच पर हल्की गुलाबी होने दे और 4-5 मिनट फ्राई करें।
- 4
अब इसमें लाल मिर्च, धनिया, और गरम मसाला, नमक, अब इन सब को अच्छे से मिक्स कर ले जब तक कि तेल मसाला ना छोड़े उसको तब तक भूने इसके बाद आलू भी डालें कुछ देर तक ऐसे ही भुने ताकि मसाला अच्छे से भून जाएं
- 5
इसमें हरा धनिया डालें अब आलू का मिश्रण तैयार है।
- 6
अब ब्रेड का स्लाइस ले उसको नॉन स्टिक पेन पर बटर लगाकर हल्का सा शेक ले अब उसमें बना हुआ आलू का मिश्रण भरें और दूसरा स्लाइस लगाकर बंद कर दें
- 7
सभी स्लाइसेस के साथ ऐसा ही करें आप चाय तो सैंडविच को टोस्टर या मेकर में भी आसानी से बना सकती हैं
- 8
सभी सैंडविच के साथ ऐसा ही करें आपके टेस्टी और गर्म सैंडविच तैयार है और ऊपर से चीज़ कद्दूकस करके डालें
- 9
इन सैंडविच को टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकते है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (10)