इडली पकौड़ा (Idli Pakoda Recipe In Hindi)

दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास इडली बच जाती है और उसे कोई खाना नहीं चाहता। हमेशा इडली को फ्राई करके खाने का भी मन नहीं करता, इसीलिए आज मैं बची हुई इडली को इस्तेमाल में लाने के लिए एक बहुत ही अच्छी रेसिपी लाई हूं, इडली पकौड़ा की। यह बाहर से यह एकदम कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है और यह तेल भी बहुत कम पीती है। खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है। बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद आती है। तो दोस्तों अब जब कभी भी आपके पास थोड़ी सी इडली बच जाये, एक बार यह पकौड़ी बनाकर जरूर ट्राई करें। शाम की भूख के लिए भी बहुत अच्छा ऑप्शन है और झटपट से बन जाती है। सबको पसंद भी आती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मैदा या कॉर्न फ्लोर में नमक, लाल मिर्च, और हरी मिर्च डालकर मिलाएंगे और पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लेंगे। 5 मिनट के लिए घोल को ढक कर रख देंगे।
- 2
अब हम 1 इडली के चार टुकड़े करेंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार साइज छोटा या बड़ा कर सकते हैं।
- 3
अब हम एक कढ़ाई में घी गर्म करेंगे। अब हम इडली लेंगे और मैदा के घोल में डूबा कर निकाल लेंगे और उसे गरम घी में डालेंगे। इसी तरीके से हम सारी इडली को मैदे के घोल में लपेट कर तेल में डालकर तल लेंगे। हमें आँच तेजी रखनी है अगर आँच कम रहेगा या फिर तेल ठंडा रहेगा तो हमारी इडली तेल ज्यादा पिएगा। हमें तेज आँच पर ही इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लेना है।
- 4
इसे गरम-गरम अपने पसंद की चटनी और सॉस के साथ खाएं और खिलाएं। शाम की छोटी-छोटी भूख का भी यह बहुत अच्छा विकल्प है। चाय के साथ भी इसे खाने का अपना अलग ही मजा है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स