चिल्ली पनीर (Chilli Paneer Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर, प्याज, और शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ो मे काट लेंगें |
- 2
फिर पनीर को एक बाउल मे लेकर उसमे 3टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर और 1/4 टी स्पून रेड -ऑरेंज कलर और चुटकीभर नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगें अगर मिश्रण हमें थोड़ा सूखा लगे तो इसमें 4-5 बूँदपानी डाल देंगे| जिससे की कॉर्न फ्लोर पनीर पर चिपक जाये |
- 3
फिर एक कड़ाई मे तेल लेकर अच्छे से गर्म होने पर उसमे इस पनीर को डालकर डीप फ्राई कर लेंगें |और एक प्लेट मे निकाल लेंगें |
- 4
फिर एक दूसरी कड़ाई मे 1टेबल स्पून तेल डालकर गर्म होने पर उसमे 1टी स्पून अदरक -लहसुन का पेस्ट डाल कर भून लेंगें |
- 5
फिर इसमें शिमला मिर्च, प्याज डालकर इनका कच्चापन चला जाये इतना सा भून लेंगें |
- 6
फिर इसमें 2टेबल स्पून सोया सॉस, 3टेबल स्पून ग्रीन चिली सॉस, 3टेबल स्पून रेड चिली सॉस और 4टेबल स्पून टमाटर सॉस और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे मिक्स कर लेंगें |
- 7
फिर इसमें फ्राई किये हुए पनीर डाल देंगे |
- 8
फिर एक कटोरी मे 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर लेकर उसमे थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लेंगें|
- 9
और इस घोल को कड़ाई मे डालकर पनीर, शिमला मिर्च, प्याज के साथ अच्छे से मिक्स कर देंगें |और हल्का सा गाड़ा होने पर गैस बंद कर देंगें |
- 10
हमारा चिल्ली पनीर बनकर बिलकुल तैयार है |
- 11
अब इसे एक प्लेट मे निकालकर सर्व करेंगे |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (2)