कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, मैदा, सूजी, नारियल, काजू, बादाम, चीनी, गुड़ सबको मिला लेगे अब घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद दो चम्मच पानी डाले और गुधं लेगे ।
- 2
अब आंटे में से थोड़ा-थोड़ा और बराबर भाग निकालकर, इन्हें गोल करके दोनों हथेलियों के बीच रखकर दबा दें. ठेकुआ बनाने के लिए फोन, चाकू की सहायता से डिजाइन बना लेगे। (बाजार में मिलने वाले लकड़ी के सांचे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.)।
- 3
इस तरह ठेकुआ तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएंगे। उसके बाद एक कड़ाही में रिफाइंड डालकर, उसे गैस पर तेज आंच में गर्म करें, फिर मध्यम आंच करके एक साथ 3 से 4 ठेकुए डालकर दोनों तरफ से लाल होने तक फ्राई करें.। इसी तरह सभी ठेकुए फ्राई करके बना लेंगे।
तैयार हैं छठ स्पेशल ठेकुआ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13799439












कमैंट्स (8)